फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद...नमाज अदा कर मांगी देश की खुशहाली और तरक्की की दुआ, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 21 Mar 2026 06:09 PM IST

प्रेम और भाईचारे का पर्व ईद उल फितर की शनिवार को जिले में धूम रही। सुबह ईदगाहों में सामूहिक नमाज पढ़कर मुस्लिमों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाइयां दी। बच्चों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखा। परिवार के बड़े बुजुर्गाे से ईदी पाने के लिए वह लालायित रहे। दिन भर दोस्तों, रिश्तेदारों के घर पहुंचकर दावत का भी लुत्फ उठाया। जिले में शुक्रवार की शाम चांद नजर आने के बाद से ही ईद की तैयारियां तेज हो गई थीं। शनिवार की सुबह ही नहा-धोकर तैयार हुए। नए कपड़े, टोपी पहनकर बच्चों, युवाओं की टोली ईदगाह में पहुंच गई। रॉबर्ट्सगंज ईदगाह में 8.15 बजे मोहम्मद तौफीक आलम ने नमाज अदा कराई। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मुस्ताक अहमद के देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा कराई गई। ईद की नमाज पूरी होने के बाद एक-दूसरे से मिले और गले लगकर बधाइयां दी। ईदगाह पहुंचकर पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे, अविनाश कुशवाहा, जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, डा.लोकपति सिंह पटेल, इंद्रदेव सिंह समेत अन्य लोगों ने गले लगकर मुस्लिम बंधुओं को ईद की बधाई दी। इस मौके पर रोशन खान, एजाज कादरी, हिदायत उल्ला खां समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम उपस्थित रहे। इस दौरान एसपी अभिषेक वर्मा, सीओ रणधीर मिश्रा ने ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए। इसके बाद रॉबर्ट्सगंज स्थित जामा मस्जिद में सुबह 9 बजे मौलाना खुर्शीद आलम ने ईद की नमाज अदा कराई। इसी तरह से उरमौरा स्थित मस्जिद, नई बस्ती स्थित मस्जिद, पूरब मोहाल मस्जिद, नई बाजार समेत अन्य स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें