फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद का पुतला फूंका, पाकिस्तान का झंडा जलाया

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 24 Apr 2025 08:39 PM IST

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में हर कोई गुस्से में है। आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी विभिन्न संगठनों ने आतंकवाद का पुतला फूंका। कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। रॉबर्ट्सगंज नगर के बढ़ौली चौक पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, भाजयुमो के महामंत्री रजनीश रघुवंशी, उत्कर्ष पांडेय, अतुल पांडेय, शिवम सिंह, विनीत त्रिपाठी आदि शामिल रहे। उधर, विंढमगंज में कोन मोड़ चौराहे से भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया के नेतृत्व में जुलूस निकाला। सुभाष तिराहे पर पहुंचकर आतंकवाद का पुतला फूंका। प्रदर्शन में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी, विहिप के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, अनिल कुशवाहा, अजय कुमार, कार्तिक चंद्रवंशी, लक्ष्मण कुशवाहा, उपेंद्र पासवान, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे। रेणुकूट में सभी राष्ट्रवादी, हिंदूवादी एवं सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से जनाक्रोश रैली निकाली। रेणुकूट के गांधी मैदान से शुरू होकर रैली मेन रोड के विभिन्न क्षेत्र से होकर हिंडाल्को चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। विरोध प्रदर्शन में लोगों ने पाकिस्तान एवं आतंकवाद के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की। आतंकवाद का पुतला एवं पाकिस्तान का झंडा जलाया। इस मौके पर विहिप के गोपाल सिंह, राजेश सिंह, वीर बहादुर सिंह, मनीष मिश्रा, विजय सिंह, भाजपा नेता राज वर्मा, अभय सिंह, प्रेम शंकर रावत, सनातन एकता सेवा से पंकज मिश्रा, पवन पांडेय आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें