फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में 284 गांवों में पेयजल संकट, धरने पर बैठे हर घर नल योजना के कर्मचारी

सोनभद्र जिले के नगवां ब्लॉक की करीब 48 ग्राम पंचायतों के 284 गांवों में शुद्ध पेयजल संकट गहरा गया है। कारण है हर घर नल योजना के कर्मचारियों का वेतन न मिलना, जिससे नाराज कर्मचारी पिछले दो दिनों से धरने पर बैठे हैं। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें बीते छह महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से आर्थिक तंगी झेल रहे कर्मचारी अब आंदोलन की राह पर हैं। वहीं, धरने की वजह से हर घर नल योजना का पानी पूरी तरह बंद पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें