फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मंडलायुक्त ने पकरी गांव में चौपाल लगाकर परखी योजनाओं की हकीकत

सोनभद्र में मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने सोमवार को ग्राम पंचायत पकरी में चौपाल लगाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत जाती। ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजनाओं के लाभ और समस्याओं की जानकारी ली। चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की गई। मंडलायुक्त ने लाभार्थियों से पूछा कि उन्हें आवास, शौचालय और पेंशन की धनराशि समय पर मिल रही है या नहीं। ग्रामीणों ने योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी दी। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति और गांव में विद्युत व्यवस्था की भी समीक्षा की। पाइप लाइन की स्थिति, जलापूर्ति की नियमितता और बिजली आपूर्ति के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। चौपाल में डीएम बद्रीनाथ सिंह, सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम रोहित यादव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें