सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया इलाके में शुक्रवार को संविदा कर्मचारी का शव रेलवे लाइन के किनारे बिजली के पोल पर फंदे से लटकता मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा था, लेकिन घुटने जमीन को छू रहे थे। परिजनों के मुताबिक संविदा कर्मी ठेकेदार से बकाया पैसा लेने की बात कह घर से निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।