फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ने गए बुजुर्ग पर मगरमच्छ का हमला, ग्रामीणों में दहशत;video

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के करगरा स्थित अघोरी किले के सामने सोन नदी में शनिवार को मछली पकड़ने गए 65 वर्षीय लल्लू पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर पर कई स्थानों पर मगरमच्छ के काटने के गहरे निशान मिले हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बुजुर्ग सोन नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनका पैर पानी में मौजूद मगरमच्छ पर पड़ गया। इससे मगरमच्छ आक्रामक हो गया और उसने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उन्हें मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घायल बुजुर्ग को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को देकर नदी किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें