कफ सिरप तस्करी में शामिल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क (परिवहन के लिए वाहन उपलब्ध कराने वाले) का सोनभद्र एसआईटी ने खुलासा किया है। बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल पहुंची टीम ने पांच दिन की मेहनत के बाद जिले से 736 किमी दूर हावड़ा में छिपकर बैठे मास्टर माइंड जुबेर हुसैन शेख को गिरफ्तार किया।