फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस, पुलिस से नोकझोंक के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे, जमकर लगाए नारे

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। बुधवार को पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें गेट पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह कलेक्ट्रेट तक जाने की जिद पर अड़े रहे। नोकझोंक के बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।जुलूस से पहले पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष रामराज गोंड व शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना कभी पूरा नहीं होगा। कांग्रेस का इतिहास आजादी के आंदोलन से जुड़ा हुआ है। ईडी, सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियां लगाकर भाजपा किसी भी हाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डरा नहीं सकती। आने वाला समय कांग्रेस का है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य नूरुद्दीन खान व पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार नेताओं के उत्पीड़न के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान व पूर्व जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने कहा कि बुनियादी मुद्दों से भटक चुकी भाजपा सिर्फ जाति, धर्म और नफरत की राजनीति कर रही है। जनता इसे समझ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें