फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को पकड़ा, पुलिस की गोली से हुआ घायल

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 24 Apr 2025 12:03 PM IST

पिपरी थाना अंतर्गत अपने ननिहाल में रह रही अनुसूचित जाति की 11 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज़ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कांस्टेबल की रायफल छीनकर जंगल में भागने की कोशिश की। जवाब में पुलिस की ओर से फायरिंग में वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भदोही के एक गांव निवासी बालिका कुछ माह से यहां पिपरी क्षेत्र में अपने नानी के घर आई थी। पड़ोस में रहने वाला युवक मंजर खान उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। बुधवार को कुछ लड़कों ने मंजर को बालिका को एक कमरे में ले जाते देखा तो इसकी जानकारी बालिका के ननिहाल में दी। बालिका को ढूंढते हुए परिजन पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। बालिका कमरे में बेसुध हाल में पड़ी थी। मामले की सूचना लड़की के परिजनों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए केस दर्ज़ कर आरोपी को हिरासत में लिया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान घटना के वक़्त पहने गए कपड़ों की बरामदगी के लिए वह पुलिस को जंगल की ओर ले गया। इस दौरान एक कांस्टेबल की रायफल छीनकर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जो आरोपी के बाएं पैर में लगी। सीओ ने बताया कि आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया हैl

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें