मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में शुक्रवार को ब्लड जांच की सेवा भी प्रभावित रही। लैब का रजिस्ट्रेशन रिचार्ज खत्म हो जाने के कारण सुबह ही जांच के लिए पहुंचे मरीजों को परेशान होना पड़ा। सैंपल लेने का समय सुबह 11 बजे तक निर्धारित है। इस समय में एकत्रित सैंपल की रिपोर्ट ही उसी दिन जारी हो पाती है। शुक्रवार को 11 बजे तक जांच शुरू न होने से नाराज मरीज हो हल्ला मचाने लगे। बाद में आनन-फानन किसी तरह रिचार्ज कर लैब का संचालन शुरू हुआ। करीब सवा 11 बजे के बाद सैंपल लिए गए। नतीजा अधिकांश मरीजों को रिपोर्ट के लिए शनिवार को बुलाया गया।