फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में भाकियू का प्रदर्शन, कहा- किसानों के साथ बर्बरता बंद करे सरकार, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 07:19 PM IST

सोनभद्र के गौतमबुद्धनगर में आंदोलित किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) ने विरोध प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि आंदोलनकारी चार किसानों को गिरफ्तार कर तन्हाई में रखा गया है। लोकतांत्रिक तरीके से अपने हक के लिए आवाज उठाने वाले निरीह किसानों के साथ पुलिस-प्रशासन का यह व्यवहार अनुचित है। यह देश के किसान हैं कोई शातिर अपराधी नहीं। उनके साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि एक तो सरकार खुद किसानों की आवाज नहीं सुनना चाह रही है और जब वह आंदोलन का रास्ता अपनाते हैं तो उसे दबाने के लिए बर्बर तरीका अपनाया जा रहा है। गिरफ्तार किसानों को बिना शर्त रिहा न किए जाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष बिरजू कुशवाहा, सचिव संजय कुमार यादव, मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार सिंह, प्रदेश के प्रमुख महासचिव बजरंगी कुशवाहा, धर्मदेव उपाध्याय, जसवंत आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें