फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : UP के उपचुनाव और महाराष्ट्र विस चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 06:47 PM IST

यूपी के उपचुनाव और महाराष्ट्र में मिली प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने शनिवार को जमकर खुशी मनाई। पार्टी कार्यालय पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए बधाई। पटाखे फोड़ कर जीत का जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि एनडीए की महाविजय ने विपक्ष के करारा जवाब दिया है। महाराष्ट्र की जनता ने एनडीए को प्रचंड बहुमत देकर बता दिया है कि उन्हें विकास और सुशासन वाली सरकार ही चाहिए। आरक्षण विरोधी, भ्रष्टाचारी, देश को बांटने वाले और तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों की महाराष्ट्र में कोई जगह नहीं है। एनडीए कि यह विजय हर उस नागरिक की विजय है, जो महाराष्ट्र की प्रगति चाहता है। यूपी के उपचुनाव में एनडीए की जीत पीएम मोदी व सीएम योगी के कुशल नेतृत्व पर अटूट विश्वास की मुहर है। ये जीत डबल इंजन की सरकार के सुरक्षा सुशासन एवं जन कल्याणकारी नीतियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, राकेश मेहता, ओमप्रकाश दुबे, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुंदर निषाद, जिला मंत्री संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें