सोनभद्र नगर के आर्य समाज मंदिर में तीन दिवसीय वैदिक धर्म महोत्सव का शनिवार को आगाज हुआ। वैदिक यज्ञ के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में सर्व मंगल और कल्याण की कामना की गई। देर शाम भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। भजन उपदेश व प्रवचन में कुलदीप विधार्थी, छवि आर्या, पं. सत्य प्रकाश आर्य और पं.दिवाकर आर्य ने अपनी प्रस्तुति दी। मुझे तूने दाता बहुत कुछ दिया है, तेरा शुक्रिया है सहित अन्य भजनों से प्रभु की आराधना की। पहले दिन यज्ञ में यजमान की भूमिका विमल कुमार सिंह, राम कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह और मोतीलाल सिंह ने निभाई। इस दौरान वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए हवन कुंड में आहूति दी गई। इससे पहले आर्य समाज का ध्वजारोहण किया गया। भजन उपदेश में वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और अपने वैदिक धर्म की रक्षा के लिए सभी को वैदिक धर्म अपनाने के लिए कहा गया। सत्संग में बैठने से आत्मिक लाभ मिलता है। आयोजक आर्य समाज के प्रधान पारसनाथ आर्य ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 8 बजे यज्ञ होगा। उसके बाद भजन उपदेश और शाम 6 से रात्रि 9 बजे तक कार्यक्रम होगा। समापन 25 नवंबर को होगा। कार्यक्रम में मंत्री जवाहरलाल, वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम सिंह, प्रेमनाथ सिंह, अरुण कुमार सिंह, रामसूरत आर्य सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे।