फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने सपा सांसद का पुतला फूंका, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 14 May 2026 09:38 PM IST

सोनभद्र में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अमर्यादित बयान देने के विरोध में सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता कचहरी परिसर के पास एकत्र हुईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है और इसे जनता स्वीकार नहीं करेगी। कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि इससे भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा लगातार राजनीतिक संवाद का स्तर गिरा रही है। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोकप्रिय नेता हैं और उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पूरे देश का अपमान है। महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि देश की नारी शक्ति और जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी। प्रदर्शन में जिला मंत्री सुषमा सिंह गोंड, गुड़िया त्रिपाठी, वंदना वर्मा, तारा देवी, रीता गुप्ता, सरोज केशरी, रंजना चौधरी आदि मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें