भारतीय जनता पार्टी ने मिशन-2027 की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को यूपी विधानसभा की अंतिम चार सीटों के लिए कार्यकर्ताओं संग मंथन किया। अलग-अलग तीन कार्यक्रमों के जरिए उन्हें बूथ मजबूत करने का मंत्र दिया। इसके लिए हर मोर्चे और प्रकोष्ठ के सदस्यों से निरंतर संवाद, संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया।