फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आज भी नजीर हैं बसपा सरकार में हुए विकास कार्य, जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मना मायावती का जन्मदिन

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूर्ववर्ती बसपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। प्रदेश के विकास के लिए उनके सरकार में हुए कार्यों को ऐतिहासिक बताए। मुख्य अतिथि मिर्जापुर के मुख्य मंडल प्रभारी विनोद बागड़ी ने कहा कि मायावती ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम के सपनों को साकार करने के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। उनके शासनकाल में कानून का राज स्थापित हुआ। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्रों में क्रांतिकारी कदम उठाए गए। आज जब समाज भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, और असुरक्षा का सामना कर रहा है तो बहन जी के नेतृत्व की आवश्यकता है।अध्यक्षता कर रहे शिवबोध राम ने मायावती जी के शासनकाल की जनकल्याणकारी योजनाओं को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में गरीब, पिछड़े, और शोषित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य हुआ। डॉ. ओपी मौर्य ने पिछड़े वर्गों के लिए बसपा के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बाबा साहब और कांशीराम के आदर्शों को मायावती ने साकार किया। राम विचार गौतम ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मायावती सरकार की उपलब्धियों को रखा। अविनाश शुक्ला ने कहा कि बसपा सरकार ने जो विकास की आधारशिला रखी, वह आज भी नजीर है। जिलाध्यक्ष बी. सागर ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम में रामचंद्र रत्न, बलवंत रंगीला, कृष्ण कुमार उत्तम, अशोक सागर, प्रदीप पांडेय, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें