सोनभद्र जिले के बीना चौकी इंचार्ज की मंगलवार सुबह अचानक मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही महकमे में खलबली मच गई। सूचना पर कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हृदयाघात को मौत की वजह माना जा रहा है। यह है मामला चौकी इंचार्ज संजय सिंह (50) एनसीएल बीना के कालोनी परिसर में स्थित बी टाइप आवास में रहते थे। आवास में साथ रहने वाले सत्येंद्र सिंह ने सुबह बिस्तर पर उनको बेचैन देखा तो चौकी के पुलिस कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद संजय सिंह को आवासीय परिसर में स्थित अटल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।