सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के अगोरी खास गांव के करंजी टोला में बीती रात शराब के नशे में हुए विवाद के बाद मारपीट में रमई बैगा (42) की मौत हो गई। पड़ोस में रहने वाले बाबूलाल बैगा से उसका विवाद हुआ था। लाठी-डंडे से हमले में रमई के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने आरोपी बाबूलाल का हिरासत में ले लिया है।