फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव...अध्यक्ष पद पर चार, उपाध्यक्ष पर दो ने लिया पर्चा; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 08:35 PM IST

सोनभद्र बार एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए नामांकन पत्रों की वितरण शनिवार से आरंभ हुआ। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 10 दावेदारों ने नामांकन पत्र प्राप्त किया। नामांकन की अंतिम तिथि छह जनवरी है। निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए उमेश कुमार मिश्रा, हेमनाथ द्विवेदी, शेष नारायण दीक्षित उर्फ बबलू दीक्षित, अशोक प्रसाद श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र लिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए गोविंद प्रसाद मिश्र, अजय कुमार द्विवेदी, महामंत्री के लिए अरुण कुमार सिंघल ने पर्चा लिया। सदस्य कार्यकारिणी (15 वर्ष से ऊपर) के छह पदों पद हेतु परवेज अख्तर खान, सदस्य कार्यकारिणी (15 वर्ष के नीचे) के छह पदों के लिए दिनेश धर दुबे एवं आशुतोष पाठक ने नामांकन पत्र खरीदा। नामांकन पत्रों का वितरण पांच जनवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक किया जाएगा। नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पांच और छह जनवरी को निर्धारित की गई है, जिसका समय भी दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें