सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के छठवें दिन भगवान राम के वनगमन की लीला का मंचन किया गया। वन गमन के समय पुत्र वियोग में महाराज दशरथ का विलाप देख कर बैठे दर्शकों की आंखें भर आईं। भगवान राम के साथ सीता और लक्ष्मण को गंगा पार कराने की लीला का मंचन नगर के रामसरोवर तालाब में हुआ। यहां नौका पर सवार होकर वन के लिए जाते समय भगवान राम की लीला का सचिव मंचन किया गया। मंचन देखने के लिए दूर दराज से भक्तगण पहुंचें।