फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल ने टोल वसूली और खनन में मनमानी पर डीएम को सौंपा ज्ञापन; VIDEO

सोनभद्र के कलेक्ट्रेट में सोमवार को अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नवागत डीएम चर्चित गौड़ से मुलाकात की। उन्हें विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए जिले की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने लोढ़ी टोल प्लाजा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। बताया कि लोढ़ी टोल प्लाजा पर 16 लेन है, लेकिन 5-6 लेन अक्सर बंद रहता है। इस कारण वहां जाम की स्थिति बनती है। जाम में कई बार एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवा के वाहन भी फंस जाते हैं। टोल प्लाजा पर एंबुलेंस, प्रदूषण, शौचालय, साफ-सफाई की व्यवस्था भी नहीं है। कहा कि जिले में बालू के अवैध खनन व परिवहन नहीं रुक रहा। ईसी की शर्तों का उल्लंघन करते हुए पारेषण लाइन, पुल, सार्वजनिक स्थलों, सड़क, रेल लाइन के करीब कई संवेदनशील स्थानों पर खनन कार्य संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, कार्यवाहक प्रदेश सचिव (युवा मंच) अभिषेक पटेल, महिला मंच की कार्यकारिणी सदस्य प्रीति सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष सुरजीत पटेल, विनोद यादव, श्याम सुंदर पटेल, शेष मौर्य, रामेश पटेल, नीरज सिंह पटेल, चंद्रशेखर पटेल, सोनी खान, रामलाल प्रजापति, महेंद्र पटेल, पप्पू लाल पटेल, प्रमोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें