राख परिवहन मे लगी हाइवा की चपेट में आने से बीते बुधवार को स्कूटी सवार की मौत के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राख परिवहन का काम बंद करा दिया है। नियम के साथ परिवहन करने की मांग को लेकर अनपरा पुलिस को ज्ञापन दिया है। पुलिस को दिए ज्ञापन में बजरंगी सिंह, बसंती, सुमित्रा, सुमन, इंद्रावती व अन्य ने बताया है कि बिछड़ी से निकलने वाले राख के परिवहन में वाहनों की तरफ से भारी लापरवाही बरती जा रही है। इससे आए दिन लोग घायल होतें रहतें हैं। कंपनी के लापरवाही के कारण ही वृहस्पतिवार को एक युवक की मौत हो गई। इस कारण हम सभी लोगों ने सड़क से राख का परिवहन बंद करा दिया है। राख का परिवहन रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक, वाहनों को पांच-पांच फ्लीट बनवाकर लाने और ले जाने, हाईवे से रेलवे पुल तक सुरक्षा गार्ड की तैनाती, सभी मोड़ पर मिरर और सीसीटीवी कैमरा, सड़कों पर पानी का छिड़काव और नियमित झाड़ू एवं अधूरे फुटपाथ को तत्काल पूराने की मांग की है।