फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ओबरा में हुआ हादसा, पुलिस वैन में टीपर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं सीओ

ओबरा क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। सीओ सिटी डॉ.चारु द्विवेदी की बोलेरो को एक तेज रफ्तार टीपर ने सामने से टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जोरदार था कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय सीओ वाहन में सवार थीं। संयोग से वह बाल-बाल बच गईं। टीपर बिल्ली खनन क्षेत्र में खदान की ओर जा रही थी। इसी दौरान चोपन की ओर जा रही सीओ की बोलेरो को सामने से टकरा गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में सीओ चारु द्विवेदी सुरक्षित रहीं और उन्हें किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी ओबरा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनास्थल का मुआयना किया और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने टीपर चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें