फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में ट्रेलर ट्रक के केबिन में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 02 Feb 2025 05:57 PM IST

शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया इलाके में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब कोयला लेने पहुंची एक ट्रेलर ट्रक के केबिन में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगते ही ट्रक चालक रामरक्षा यादव ने सूझबूझ दिखाते हुए केबिन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आसपास खड़े सैकड़ों ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रक में रखे कंबल ने भी आग पकड़ ली, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। ट्रक चालक रामरक्षा यादव ने बताया कि वाहन स्टार्ट करने के लिए जैसे ही सेल्फ मारा गया, वायरिंग में अचानक आग लग गई। पहले कपड़े से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग काबू में नहीं आई। हालात बिगड़ते देख उन्होंने केबिन से कूदकर अपनी जान बचाई और तत्काल अपने सुपरवाइजर को फोन कर घटना की जानकारी दी। सुपरवाइजर की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रेलर का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन ट्रक का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें