फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में सपा का विरोध प्रदर्शन, बजट को बताया किसान, नौजवान और महिला विरोधी

नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 02 Feb 2025 05:30 PM IST

केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को किसान, नौजवान और महिला विरोधी बताते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्वर्ण जयंती चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बजट का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस बजट में महंगाई, किसानों की आय दोगुनी करने, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दों की अनदेखी की गई है। प्रमोद यादव ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार 'मोदी गारंटी योजना' चला रही है, लेकिन हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा अधूरा रह गया। देश में बेरोजगारी और भुखमरी की गारंटी मिल रही है। हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने सोनभद्र के पिछड़ेपन पर चिंता जताते हुए कहा कि जिले में मेडिकल कॉलेज होते हुए भी अल्ट्रासाउंड और रेडियोलॉजिस्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी और सुरेश अग्रहरी ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है। आय दोगुनी करने का वादा अधूरा है, जबकि यूरिया के दाम बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर रही है, जबकि आम जनता महंगाई से त्रस्त है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें