राजस्थान से शुरू हुई चोटी कटने की घटनाएं अब दिल्ली हरियाणा होते हुए यूपी के कई हिस्सों में फैल गई हैं। ताजा मामला यूपी के सोनभद्र जिले में सामने आया है। सोनभद्र जिले के राबट्रर्सगंज कोतवाली क्षेत्र में ही तीन मामले दर्ज कराए गए। बताया गया कि महिला खाना बना रही थी कि अचानक उसकी चोटी से बाल का हिस्सा कट कर गिर गया जिसके बाद वो बेहोश हो गई। दूसरी महिलाओं के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।