फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:बीएसए ने विवाद के केंद्र में आई शिक्षिका का वेतन रोका, बच्चे बोले थे, पढ़ाती नहीं है केवल मेकअप किया करती है

सीतापुर में प्रधानाध्यापक के बेसिक शिक्षा अधिकारी को बेल्ट से पीटने का मामला परत दर परत खुलता जा रहा है। अब बीएसए ने विवाद के केंद्र में आई शिक्षिक का वेतन रोक दिया है। बता दें कि मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में अब तक चुप्पी साधे प्रधानाध्यापक का परिवार भी अब मुखर हुआ है। प्रधानाध्यापक बृजेन्द्र वर्मा की पत्नी सीमा वर्मा ने कैमरे पर अपने पति को प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया है। सीमा वर्मा ने बताया कि उनके पति को शिक्षिका की अटेंडेंस लगाने के लिए बाध्य किया जाता था। वह लगातार इसके लिए मना कर रहे थे। इसलिए बीएसए उनके पति को परेशान कर रहे थे। पहले उनके पति से स्कूल में हुए कार्यों का तीन साल का ब्यौरा मांगा गया। जब उन्होंने ब्यौरा दे दिया तो दस साल का ब्यौरा मांगा गया। जब वह भी दे दिया तो दबाव बनाने के लिए बीएसए आफिस बुलाया गया। वहां कहासुनी हुई और उनके पति ने गुस्से में बीएसए की पिटाई कर दी। बता दें कि विवाद को लेकर बच्चों ने भी बुधवार को प्रदर्शन किया था। उन्होंने शिक्षिका पर आरोप लगाते हुए कहा था कि शिक्षिका पढ़ाती नहीं हैं केवल मेकअप किया करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें