फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री के रील बनाने वाले वक्तव्य पर कसा तंज

सीतापुर शहर के राजा कॉलेज मैदान में मंगलवार को कांग्रेस की संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बारिश में कार्यकर्ता आए हैं, यह कांग्रेस की बढ़ती ताकत का संकेत है। सीतापुर में कांग्रेस की बढ़ती ताकत का यह संदेश बिहार से होकर दिल्ली तक जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे साथ राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय हैं। यह बिहार चुनाव के प्रभारी भी हैं। बिहार में बदलाव आने वाला है। आज पूरे देश में यह संदेश जा रहा है। हमने वाराणसी में यह संदेश देना शुरू किया था कि सारे उद्योग, सारी फैक्टरियां गुजरात जा रही हैं। बड़े बड़े कारखाने उत्तर प्रदेश को नहीं मिले। जबकि प्रधानमंत्री मोदी यहां से सांसद हैं। इस बार उन्होंने वोटों की चोरी कर चुनाव जीता है। इस बार वह सही मायने में जीत कर लोकसभा नहीं गए। प्रधानमंत्री के रील बनाने वाले वक्तव्य पर कसा तंज अजय राय ने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा उनकी वजह से रील बना रहे हैं। मोबाइल पर नौजवान रील देख रहे हैं। वहां उद्योग नहीं जा रहा है। बिहार यूपी के लोगों को रील बनाने की बात कही जा रही है। अब इस बार बिहार ऐसे लोगों को जवाब देने जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें