फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फॉलोअर की मौत पर सियासत गरम, कांग्रेस सांसद धरने पर बैठे; आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार

एपीटीसी कमांडेंट के फॉलोअर शैलेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मामला राजनीतिक तूल पकड़ गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि कमांडेंट आवास पर हुई चोरी के मामले में शैलेंद्र का लगातार मानसिक उत्पीड़न किया गया, जिससे परेशान होकर उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। सूचना पर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गांव पहुंचे और परिजनों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। प्रशासन की ओर से परिवार के दो सदस्यों को संविदा पर नौकरी, आवास, भूमि का पट्टा, एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर संबंधित मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें