फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ढाई किलो चांदी लूटी बदमाशों ने व्यापारी को किया घायल, एसपी ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल

महमूदाबाद। रामपुर कलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुकान बंद कर घर जा रहे सराफा व्यापारी को बदमाशों ने घेरकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले सराफा व्यापारी को पीटकर घायल कर दिया और उसके बाद ढाई किलो चांदी और नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने मौके से 112 को सूचना दी। घायल को आनन फानन में सीएचसी पहला में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर के दिया गया। बाबूपुर निवासी रमेश निगम की सरैया में सराफा की दुकान है। शाम करीब छह बजे रमेश दुकान बंद कर वापस घर जा रहे थे। जाननगर मोड और केसरीपुर के बीच पीछे से आए छह बाइक सवारों ने उन पर हमला कर दिया। रमेश घायल होकर वहीं गिर पड़े। बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। व्यापारी के मुताबिक बैग में करीब डेढ़ किलो चांदी और 900 रुपये की नकदी सहित कुछ जरूरी कागजात भी थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायल रमेश निगम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहला पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर के दिया गया। सूचना पर एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी दक्षिणी दुर्गेश प्रताप मौके पर पहुंचे और जांच की। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें