सीतापुर। विकास खंड ऐलिया में मंगलवार को ज़िलाधिकारी राजा गणपति आर व सीएमओ डॉ सुरेश कुमार अचानक पहुंचे। उन्होंने टिकरा जार स्थित एएनएम सेंटर का औचक निरीक्षण किया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय जार प्रथम का भी निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापिका व समस्त शिक्षक मिले मौजूद। डीएम ने बच्चों का नामांकन बढ़ाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी सीतापुर डॉ राजागणपति आर व सीएमओ सीतापुर के विकास खंड ऐलिया में दाखिल होने की जानकारी ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के कर्मियों में हड़कंप मच गया। सारे एएनएम सेंटर, अस्पताल व समस्त परिषदीय स्कूल के कर्मी अलर्ट मोड पर दिखे। जिलाधिकारी का काफिला टिकरा जार स्थित एएनएम सेंटर पहुंचा जहां मौजूद एएनएम से सरकारी सुविधाओं की जानकारी ली। प्राथमिक विद्यालय जार प्रथम का भी निरीक्षण किया। जिसमें प्रधानाध्यापिका पल्लवी धीमान व समस्त शिक्षक मौजूद मिले। बच्चों के नामांकन को बढ़ाने की बात कही है।