चौरासी कोसी परिक्रमा बृहस्पतिवार को प्रथम पड़ाव कोरोना से हरदोई जनपद स्थित दूसरे पड़ाव हरैया पहुंची। लाखों श्रद्धालुओं ने गोमती नदी में स्नान किया। इस दौरान परिक्रमार्थियों ने कैलाश आश्रम में भोले बाबा के दर्शन भी किये। बोल बम के उद्घोष से पड़ाव गुंजायमान हो गया। ढोल मंजीरों की धुन पर परिक्रमार्थी झूमते नजर आये।