फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS Prelims Exam: सीतापुर में 11 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा शुरू

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Oct 2025 11:49 AM IST

UPPSC PCS Prelims Exam: लोक सेवा आयोग की ओर से यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को कराई जा रही है। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली की परीक्षा के लिए केंद्रों में परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले प्रवेश रोक दिया जाएगा। केंद्रों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीतापुर में यूपी पीसीएस प्री परीक्षा के लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रविवार की सुबह 9.30 बजे तय समय पर पहली पाली की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसमें 4608 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षार्थियों को तलाशी के बाद केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। डीएम व एसपी बराबर परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें