UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल लगभग 52 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। रिजल्ट ऑनलाइन मोड में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये जारी किया गया। सीतापुर की कशिश वर्मा ने 10वीं में यूपी में पहला स्थान हासिल किया। उन्हें 97.83 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं शिखा वर्मा ने 97.38 फीसदी अंकों के साथ 12वीं में यूपी टॉप किया। दोनों छात्राएं महमूदाबाद स्थित बाबू राम सावित्री देवी स्कूल की हैं।