फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धर्म परिवर्तन मामले में नया मोड़, फतेहउद्दीन बोले- जबरन बनाया गया हिंदू

यूपी के सीतापुर जिले के अटरिया के गढ़ी रावा निवासी फतेहउद्दीन हिंदू धर्म अपनाने के चार दिन बाद ही बैकफुट पर आ गए। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो जारी कर एसपी सीतापुर व हिंदूवादी संगठन के नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दबाव में आकर हिंदू धर्म अपनाने की बात कही। बता दें कि फतेहउद्दीन पर लखनऊ व सीतापुर में 10 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें पॉक्सो एक्ट, धोखाधड़ी, दहेज प्रताड़ना संग अन्य आपराधिक मामले शामिल हैं। फतेहउद्दीन ने 16 दिसंबर को हिंदू धर्म अपनाया था। उन्होंने अपना नाम बदलकर फतेह बहादुर रख लिया था। उनका कहा था कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से आहत होकर धर्म बदला है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में एक शपथपत्र भी जमा कराया था। वहीं, वीडियो जारी कर हिंदू धर्म खुशी-खुशी अपनाने की बात कही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें