सीतापुर जिले के राजकीय इंटर कालेज में सोमवार को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों ने बिना तनाव लिए परीक्षा देने का संकल्प लिया। कालेज के छात्र आयुष्मान दीक्षित ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के टिप्स बहुत काम आएंगे। उन्होंने बिना टेंशन लिये एकाग्र मन से पढ़ने और परीक्षा देने की बात कही है। मै मन लगाकर पढूंगा और परीक्षा दूंगा। उनकी तरह पूरे जिले में विभिन्न स्कूलों में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। इस दौरान डीआईओएस डॉ राजेन्द्र सिंह व अन्य उपस्थित रहे।