सीतापुर शहर कोतवाली के मोहल्ला सुदामापुरी निवासी मनोज कुमार श्रीवास्तव रविवार देर रात अपने साथियों के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम से वापस आ रहे थे। आरोप है कि कनवाखेड़ा सरायन नदी पुल के पास उनसे बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के दम पर लूट की है। उनकी सोने की चेन पांच हजार रुपये नकदी बदमाशों ने लूटी है। यह भी बताया कि लूटपाट का विरोध करने पर तमंचे की बट से पीटा गया है। इसके साथ बदमाश उनकी स्विफ्ट कार की चाभी भी ले गए। कोतवाली देहात पुलिस ने मारपीट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक जांच में मारपीट की घटना तस्दीक हो रही है, अन्य पहलुओ पर जांच की जा रही है। एक आरोपी हिरासत में है।