फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sitapur: गन्ना से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली व पिकअप की भिड़ंत, लगी आग

ishwar ashish Updated Thu, 14 Nov 2024 12:11 PM IST

सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र में मध्य रात्रि खुरवालिया तंबौर मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली व पिकअप की भिड़ंत हो गई। इस हादसे के बाद पिकअप में आग लग गई। वहीं, पिकअप सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान ट्रैक्टर का अगला हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया। वहीं, आग ने पूरी पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर आई पुलिस ने दमकल को मौके पर बुलाया। बिसवां से दमकल मौके पर आई और आग पर काबू पाया तब तक पिकअप पूरी तरह से जल गई। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं, देर रात वाहनों की अधिक आवाजाही न होने के कारण यातायात बाधित नहीं हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें