फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिधौली कोतवाली में इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने 124 हिस्ट्रीशीटरों को किया तलब

सीतापुर में सिधौली कोतवाली में शनिवार को इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने 124 हिस्ट्रीशीटरों को तलब किया। कोतवाली पहुंचे हिस्ट्रीशीटरों को प्रतिमाह थाने में हाजिरी लगाने और समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की नसीहत दी। इस दौरान सभी हिस्ट्रीशीटरों की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली। सभी हिस्ट्रीशीटरों ने अपराध से तौबा करने की कसम खाई। इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से हिस्ट्रीशीटरों को कोतवाली बुलाया गया था। सभी ने समाज की मुख्य धारा में जुड़ने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें