फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीतापुर : धर्मांतरण मामले में पादरी एल्गिन गिरफ्तार, कई अनुयायियों से भी होगी पूछताछ

ishwar ashish Updated Thu, 26 Dec 2024 03:55 PM IST

सीतापुर में कोतवाली सिधौली के कटसरैया गांव में बीते 12 दिसंबर को धर्मांतरण कराने वाले पादरी एल्गिन को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम 2021 के तहत थाना सिधौली में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त एल्गिन सिंह ( 43) निवासी ग्राम मोहनपुर ग्रान्ट थाना उचौलिया जिला लखीमपुर खीरी वर्तमान निवास म०नं0 9/33 नियर यूको बैंक थाना इटौंजा जिला लखनऊ को मनवा तिराहा के पास से सुबह 5.45 बजे गिरफ्तार किया गया। मामले में उसके कई अनुयायियों से भी पूछताछ की जाएगी। अभियुक्त एल्गिन सिंह को न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड के लिए न्यायालय सीतापुर में पेश किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें