फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में तोड़ते समय भरभराकर गिरी घर की पुरानी छत, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

Bhupendra Singh Updated Tue, 31 Mar 2026 11:32 AM IST

यूपी के सीतापुर में पुराने घर की छत तोड़ते समय हादसा हो गया। अचानक भरभराकर पूरी छत गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। जबकि, साथी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के आंट गांव की है। गांव निवासी श्री नारायण के घर पर पुरानी छत तोड़ने का काम चल रहा है। इसमें गांव के ही प्रताप (40) और रामरूप (38) काम कर रहे थे। मंगलवार को तोड़ते समय अचानक पूरी छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दोनों लोग दब गए। प्रताप की मौके पर मौत हो गई। जबकि, रामरूप गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। सूचना पर पुलिस, तहसीलदार अजीत जायसवाल व लोखपाल अंशू मौके पर पहुंचे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें