फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा गया बाघ, चार महीने से क्षेत्र में बना था दहशत का पर्याय

सीतापुर में लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को वन विभाग की टीम ट्रेंकुलाइज करके बाघ को पकड़ लिया। रविवार से रेस्क्यू टीम प्रभारी डीएफओ व वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में बाघ को पकड़ने के लिए रावल अदेसर व निबौरी गांव के मध्य ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सोमवार सुबह टीम को सफलता मिला। ट्रेंकुलाइज करने के बाद बाघ करीब 200 मीटर तक दौड़ा फिर बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद उसे लहरपुर वन रेंज कार्यालय लाया गया। रावल गांव के प्रधान नरेंद्र त्रिवेदी व निबोरी गांव के प्रधान तीरथ राज वर्मा ने बताया कि वन विभाग की टीम ने बाघ को पकड़ लिया है। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें