फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे 'हर-हर महादेव' के जयकारे

सीतापुर में सावन के पहले सोमवार शिव मंदिर में भक्ति का सैलाब उमड़ा है। इस खास मौके पर शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में शिवालयों में सुबह से ही हर-हर महादेव और "ॐ नमः शिवाय" के जयकारे गूंज रहे हैं। मंदिरों को फूलों और लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया है। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। शिवलिंग पर दूध, जल, बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित कर बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं। नैमिषारण्य स्थित देवेश्वर मंदिर तट स्थित आदि गंगा मां गोमती से जल भरकर कांवड़ियों ने बाबा श्यामनाथ और जंगली नाथ मंदिर में जल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाया। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिरों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें