फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में पीईटी की पहली पाली की परीक्षा संपन्न, अभ्यर्थी बोले- इस बार आसान रहा पेपर

सीतापुर में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) शनिवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले ही पहुंचकर सघन जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों की तलाशी मेटल डिटेक्टर और बायोमैट्रिक प्रक्रिया से की गई। तलाशी के दौरान स्मार्ट वॉच, मोबाइल, कलावा और गले में पहनी गई धातु की वस्तुएं उतरवाई गईं। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी थी कि एक-एक अभ्यर्थी को चेकिंग में पर्याप्त समय देना पड़ा। केंद्रों पर पुलिस बल की व्यापक तैनाती रही। एएसपी और सीओ स्तर के अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शहर स्थित जीआईसी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाओं में बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई थी। इससे मजबूरन विकलांग परीक्षार्थियों को बैसाखियों के सहारे परीक्षा कक्ष तक पहुंचना पड़ा। अभ्यर्थियों और परिजनों ने इसे केंद्र प्रबंधन की गंभीर चूक बताया और नाराजगी जाहिर की। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चेकिंग और पुलिस की मुस्तैदी से किसी भी तरह की नकल या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। परीक्षार्थियों को प्रवेश द्वार पर ही दो-दो चरणों में जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए अलग से महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती रही। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर शांति और अनुशासन का माहौल बना रहा। हालांकि, दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक सुविधाओं का अभाव केंद्र व्यवस्थाओं की पोल खोलता नजर आया। अभ्यर्थियों ने कहा कि आयोग सख्ती से परीक्षा तो करा रहा है, लेकिन दिव्यांग परीक्षार्थियों की सुविधाओं की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। कुल मिलाकर परीक्षा सकुशल पूरी हुई, लेकिन व्यवस्थागत खामियां भी उजागर हुईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें