फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ प्रभारी मंत्री ने किया योग

सीतापुर में शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने योग किया। उनके साथ डीएम अभिषेक आनंद, सीडीओ निधि बंसल, एडीएम नीतीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी योग किया। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रो में भी योग दिवस का जोश दिखा। लहरपुर पक्का तालाब तीर्थ पर योग दिवस पर योग शिक्षक सर्वेश दीक्षित ने योगाभ्यास कराया। एलिया विकास खण्ड कार्यालय परिसर में भी लोगों ने बड़ी संख्या में योग किया। महमूदाबाद में विधायक आशा मौर्य और नैमिषारण्य में सांसद अशोक रावत के नेतृत्व में योग किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें