फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में छप्पर सहित गिरी पक्की दीवार, मलबे में दबकर ससुर की मौत, बहू घायल

यूपी के सीतापुर में सोमवार रात आई तेज आंधी से छप्पर सहित पक्की दीवार गिर गई। इससे छप्पर के नीचे सो रहे वृद्ध की मलबे में दबकर मौत हो गई। ससुर को निकालते समय बहू घायल हो गए। उसे सीएचसी महमूदाबाद ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना सदरपुर क्षेत्र के रंडा मजरे लच्छीपुर गांव की गांव की है। गांव में सोमवार की रात भोजन करने के पश्चात मूलचंद्र (65) पुत्र नंदा अपने घर में पक्की दीवार पर रखे छप्पर के नीचे सो गये। अचानक आई आंधी पानी से छप्पर सहित पक्की दीवार गिर गई। इसमें दबकर मूलचंद्र की मौके पर मौत हो गई। बहू सुमन को पता चला तो उसने ससुर को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस पर वह भी घायल हो गई। सूचना पर नायब तहसीलदार महमूदाबाद राकेश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष सदरपुर मुकेश वर्मा व क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे। परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि दीवार व छप्पर के नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हुई है। कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें