सीतापुर के महमूदाबाद में बुधवार को श्री श्याम निशान (ध्वज) पदयात्रा ग्राम पंचायत उनेरा के कासूपुर से चल कर महमूदाबाद पहुंची। जहां समाजसेवी प्रशांत भूषण शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, दिलीप मिश्रा, सोनू शुक्ला आदि द्वारा महमूदाबाद के राम कुंड चौराहे पर सभी श्रद्धालुओं को जलपान की व्यवस्था करवाई। जिसके बाद श्री खाटू श्याम यात्रा रामकुंड चौराहे से मोतीपुर, गुलरामऊ, मुंडा गोपाल, भगौली तीर्थ होते हुए जनपद बाराबंकी के फतेहपुर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना हुई। इस श्रीश्याम खाटू पद यात्रा में डीजे की धुन में नाचते-गाते हुए भक्त हाथो में खाटू श्याम बाबा ध्वज लेकर खाटू बाबा की जय घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। इस यात्रा में प्रभाकर सिंह बंशवार, अजय वर्मा, विपिन वर्मा, सपना वर्मा, शीला, राजकुमारी, अंजू वर्मा, राखी आदि मौजूद रहे।