सीतापुर के खैराबाद मंगलवार को स्थानीय प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही की है। नगर पालिका क्षेत्र में अवैध रूप से बन रहे एक निजी गेस्ट हाउस को ढहाया गया। नगर पालिका क्षेत्र में करोड़ों की जमीन को मुक्त कराया गया है। इस दौरान कमाल सराय में इस्राइल और इमाम अली संग मेवाती टोला में सुजात अंसारी के एक निजी मैरिज हॉल पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान पीएसी व स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा।