कोतवाली सिधौली क्षेत्र के महमूदाबाद चौराहे के पास बृहस्पतिवार को भीषण आग लग गई। यह आग जायसवाल क्लीनिक के सामने हाईवे पर स्थित हनुमत हार्डवेयर में लगी है। यह प्रतिष्ठान स्थानीय व्यवसायी शिवशंकर कौशल का है। बताया जा रहा है कि चार मंजिल के इस प्रतिष्ठान में प्लाई का गोदाम भी है। उसी में आग लगी है। मौके पर दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।