फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीतापुर: बहन की शादी का इंतजाम देखने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, शाम को था विवाह

लखनऊ स्थित गेस्ट हाउस में बहन की शादी का इंतजाम देखने जा रहे भाईयों की बाइक सड़क से उतर कर पेड़ से टकरायी। इस हादसे में एक भाई की मौत हो गई जबकि चचेरे भाई को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। उसकी नाजुक हालत देखकर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। वहां उसका उपचार जारी है। थाना इमलिया सुल्तानपुर की चौकी काजीकमालपुर के नौवा अंबरपुर में सीतापुर गोला मार्ग पर सुबह तड़के शाहजहांपुर के ग्राम निमिचा थाना बंडा निवासी नवनीत मिश्रा (50) पुत्र राजीव मिश्रा व चचेरे भाई दीपक मिश्रा (28) सुरेन्द्र मिश्रा लखनऊ जा रहे थे। जैसे ही नौवा अंबरपुर मोड़ के पास पहुंचे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बायें नीचे उतरकर पेड़ ये टकरा गयी। जिससे नवनीत मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गयी। 112 को सूचित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें